Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsYoung Man Rescued After Posting Suicide Video on Instagram Admits Mistake
मेटा अलर्ट ने आत्महत्या करने जा रहे युवक की बचाई जान

मेटा अलर्ट ने आत्महत्या करने जा रहे युवक की बचाई जान

संक्षेप:

Kausambi News - इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने की वीडियो पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने बचा लिया। मेटा अलर्ट के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस देर रात उसके घर पहुंची। युवक ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि वह दोबारा ऐसा...

Oct 29, 2025 12:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

इंस्टाग्राम पर जहर खाकर आत्महत्या करने की वीडियो पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस टीम ने बचा लिया है। देर रात मेटा अलर्ट से पुलिस को इसकी सूचना मिली थी। घर पहुंचकर पुलिस ने युवक की काउसिलिंग की। इसके बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार की। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के सरवा काजी निवासी मुन्नालाल का 22 वर्षीय बेटा मानिकचंद्र बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। मानिक के पिता खेती करते हैं। मानिकचंद्र काफी दिनों से वह परेशान था। मानिकचंद्र ने इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी है। सोमवार की रात को मानिकचंद्र ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर अपनी पोस्ट डाली। वीडियो में मानिकचंद्र ने जहर खाकर जान देकर आत्महत्या करने की बात कह रहा था।

मेटा अलर्ट ने इसकी सूचना रात 11 बजे पुलिस मुख्यालय लखनऊ को दी। पुलिस मुख्यालय लखनऊ ने मानिकचंद्र का मोबाइल नंबर, लोकेशन, जिले की पुलिस मीडिया सेल को दी। एसपी राजेश कुमार ने जानकारी होते ही संदीपनघाट थाना प्रभारी शशिकांत मिश्र को सक्रिय किया। देर रात पुलिस मानिकचंद्र के घर पहुंची। पुलिस को देखते ही मानिकचंद्र के परिजनों के होश उड़ गए। मानिकचंद्र को बुलाया गया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई वीडियो को दिखाते हुए सवाल-जवाब किया गया। मानिकचंद्र ने अपनी गलती स्वीकार की। साथ ही कहा कि अब वह कभी दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा। उसके परिजनों ने भी पुलिस को आश्वासन दिया कि वह उसकी देखरेख करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;