पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवां में 28 वर्षीय युवक दिलीप कुमार का शव जामुन के पेड़ में लटका मिला। ग्रामीण इसे सोमवार को हुई किशोरी की आत्महत्या से जोड़ रहे हैं। परिवार ने हत्या की आशंका जताई, लेकिन पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। घटना की जांच जारी है।

पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवां निवासी एक युवक का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर जामुन के पेड़ में फांसी पर लटकता मिला। घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीण इसे सोमवार को किशोरी द्वारा की गई खुदकुशी की घटना से भी जोड़ रहे हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि, उन्होंने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। मोहम्मदपुर असवां निवासी 28 वर्षीय दिलीप कुमार सरोज उर्फ साहिल पुत्र स्व. गयाप्रसाद अविवाहित था। वह प्रयागराज में बिजली की वायरिंग का काम करता था। परिजनों के अनुसार, सोमवार की सुबह रोज की तरह दिलीप घर से बैग में कपड़े, टिफिन रखकर काम के लिए प्रयागराज जाने को कहकर निकला।

देर शाम तक नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। हालांकि, उसके बाबत जानकारी नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह गांव के लोग सड़क की तरफ गए तो देखा कि बाग में जामुन के पेड़ में रस्सी के सहारे दिलीप का शव लटक रहा था। घटना की जानकारी होने पर परिवार वाले भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। दिलीप ने खुदकुशी की या फिर उसकी हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया? इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस व फारेंसिक टीम ने घटना स्थल की छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि सोमवार को गांव की ही 15 वर्षीय छात्रा रूचि ने भी घर के अंदर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।