यूके लिप्टस के बाग में युवक की सिर कूंचकर हत्या
पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव स्थित यूके लिप्टस के बाग में एक युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह शव मिलते ही हड़कंप मच गया। युवक...
पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव स्थित यूके लिप्टस के बाग में एक युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह शव मिलते ही हड़कंप मच गया। युवक शुक्रवार की रात से लापता था। मृतक के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस हत्यारोपितों की तलाश कर रही है।
पइंसा क्षेत्र के उदिहिन बुजुर्ग गांव का अशोक गौतम (26) पुत्र गया प्रसाद पल्लेदारी करता था। शुक्रवार की रात करीब दस बजे वह घर से निकला। काफी देर तक नहीं लौटा को परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन, सुराग नहीं लगा। इसी बीच रविवार सुबह कैमा गांव में राधेश्याम के यूके लिप्टस की बाग में अशोक की लाश मिली। उसका सिर कूंचा गया था। पास में ही खून से सनी ईंट पड़ी थी। एएसपी समर बहादुर का मानना है कि इसी ईंट से संभवत: सिर कूंचकर हत्या की गई। जानकारी पर एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवार वालों ने दबी जुबान से पुलिस को काफी कुछ बताया है। हालांकि हत्या की तहरीर में परिजनों ने किसी को नामजद नहीं किया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।