ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीसर्पदंश से किशोरी की मौत

सर्पदंश से किशोरी की मौत

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में गुरुवार सुबह चारा काटने के लिए एक किशोरी छप्पर से हसिया निकाल रही थी। तभी उसे सांप ने डस लिया। इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे...

सर्पदंश से किशोरी की मौत
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 20 Sep 2018 10:43 PM
ऐप पर पढ़ें

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में गुरुवार सुबह चारा काटने के लिए एक किशोरी छप्पर से हसिया निकाल रही थी। तभी उसे सांप ने डस लिया। इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे झाड़फूंक समेत इलाज के लिए ले गए। जहां अस्पताल में किशोरी ने दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

मुस्तफाबाद गांव निवासी बलराम खेती-किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गुरुवार सुबह उनकी बेटी वंदना (15) घास काटने के लिए खेत की ओर जा रही थी। इसके लिए वह घर के दरवाजे पर पड़े छप्पर में रखी हसिया को निकालने लगी, तभी उसमें बैठे सांप ने किशोरी के हाथ में डस लिया। इससे किशोरी मौके पर बेहोश हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन उसे झाड़ फूंक के लिए ले गए। जहां हालत में सुधार नहीं हुआ तो वह उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सदर समेत कौशाम्बी थानाध्यक्ष उमाशंकर यादव की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भर गांव के बाहरी छोर पर किशोरी के शव का अंतिम संस्कार करा दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें