Kausambi News: बगैर लड़े ही दंगल चैंपियन घोषित किये गए टेवां के राजेश
Kausambi News: कड़ा ब्लॉक के सौरई बुजुर्ग में शुक्रवार को दो दिवसीय इनामी दंगल मेले का आयोजन हुआ। कुश्ती प्रतियोगिता में हजारों लोग जुटे, लेकिन टेंवा के पहलवान राजेश को किसी ने चुनौती नहीं दी। आयोजकों ने उन्हें बगैर लड़े ही चैंपियन घोषित किया। मेले का समापन शनिवार को होगा।

Kausambi News: कड़ा ब्लॉक के सौरई बुजुर्ग में शुक्रवार को दो दिवसीय इनामी दंगल मेले की हुई। कुश्ती देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान जिले के टेंवा निवासी पहलवाल राजेश अखाड़े में टहलते रहे पर उनसे हाथ मिलाने वाला कोई पहलवान नहीं मिला। अंत में आयोजक मंडल ने उन्हें बगैर लड़े ही चैंपियन घोषित कर दिया।
कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
शुक्रवार दोपहर से शुरू हुई कुश्ती प्रतियोगिता में ग्वालियर, कानपुर, प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, खागा और बांदा समेत कई जिलों से पहुंचे पहलवानों ने जोर आजमाइश की। करीब एक दर्जन से अधिक कुश्तियां हुईं। अखाड़े में पहलवानों ने दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
राजेश कुमार की चैंपियनशिप
शाम को चैंपियन कुश्ती के लिए टेवां के पहलवान राजेश कुमार ने अखाड़े में ताल ठोकी। वह काफी देर तक मैदान में घूमकर प्रतिद्वंद्वी पहलवान को चुनौती देते रहे, लेकिन किसी पहलवान ने उनसे कुश्ती लड़ने के लिए हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद कमेटी ने राजेश कुमार को बगैर लड़े ही चैंपियन घोषित कर दिया।
समान और उत्साहवर्धन
कुश्ती मेले की कमेटी के अध्यक्ष मंगला पांडेय और सदस्यों ने विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं प्रतियोगिता में शामिल अन्य पहलवानों को भी उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मेले का समापन शनिवार को होगा।


