ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीसर्वर की समस्या से श्रमिकों को नहीं हो पा रहा पंजीकरण

सर्वर की समस्या से श्रमिकों को नहीं हो पा रहा पंजीकरण

विकास खंड चायल में संन्निर्माण कर्मकार अधिनियम के अधीन भवन निर्माण, नाली निर्माण, मनरेगा, पुल निर्माण, ईंट भट्ठों में कार्यरत असंगठित मजदूरों का...

सर्वर की समस्या से श्रमिकों को नहीं हो पा रहा पंजीकरण
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 28 Oct 2021 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

चायल। हिन्दुस्तान संवाद

विकास खंड चायल में संन्निर्माण कर्मकार अधिनियम के अधीन भवन निर्माण, नाली निर्माण, मनरेगा, पुल निर्माण, ईंट भट्ठों में कार्यरत असंगठित मजदूरों का पंजीकरण होना है। ई-श्रम सेवा पोर्टल पर इनका डाटा फीड किया जाना है। सर्वर काम न करने से पंजीकरण का कार्य काफी धीमा है। इसको लेकर लोग परेशान हैं।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का डाटाबेस तैयार करने के लिए ई-श्रम पोर्टल तैयार किया है। इसी ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण कराने के बाद उन्हें यूनिक आईडी कार्ड का आवंटन किया जाना है। श्रम अधिकारी आराधना शंखवार ने बताया योजना का अधिक से अधिक लाभ देने के लिए चायल ब्लॉक में श्रमिकों का नि:शुल्क ई पंजीयन किया जा रहा है, लेकिन सर्वर समस्या के चलते केवल 10 ही श्रमिकों का ही पंजीयन किया जा सका है। इस दौरान सैकड़ों श्रमिक पंजीयन न होने के कारण घर लौट गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें