ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीमिट्टी का ढूहा ढहने से मजदूर की मौत

मिट्टी का ढूहा ढहने से मजदूर की मौत

यमुना नदी किनारे मिट्टी की खुदाई कर रहा एक युवक शनिवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। ढूहा ढहने से वह मलबे में दब गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही...

मिट्टी का ढूहा ढहने से मजदूर की मौत
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 16 Dec 2017 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

यमुना नदी किनारे मिट्टी की खुदाई कर रहा एक युवक शनिवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। ढूहा ढहने से वह मलबे में दब गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के चम्पहा निवासी दिनेश कुमार (21) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। अपना मकान निर्माण कराने के लिए शनिवार की सुबह वह गांव से एक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर नौहाई गांव में यमुना किनारे बालू लेने गया था। मिट्टी के नीचे बालू थी। वह मिट्टी हटा रहा था। इसी दौरान ढूहा उसके ऊपर गिर गया। इससे वह मलबे में दब गया। ट्रैक्टर चालक ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे। किसी तरह मजदूर को बाहर निकाला गया। मजदूर की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर परिजन पहुंचे। कौशाम्बी थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें