प्रयागराज में निर्माणाधीन यमुना पुल से गिरकर मजदूर की मौत, कोहराम
Kausambi News - प्रयागराज के करेहदा में निर्माणाधीन यमुना के पुल से गिरकर 30 वर्षीय संदीप यादव की मौत हो गई। शुक्रवार शाम को पैर फिसलने से वह यमुना में गिर गया। परिजनों को जानकारी मिलने पर वह बदहवास होकर घटनास्थल पर पहुंचे। शनिवार को एसडीआरएफ ने शव को खोज निकाला और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज के करेहदा में निर्माणाधीन यमुना के पुल से गिरकर पिपरी के एक मजदूर की मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम मजदूर के यमुना में गिरने की खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते बदहवास हालत में प्रयागराज के लिए रवाना हो गए थे। शनिवार दोपहर को एसडीआरएफ की टीम ने शव को खोज निकाला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। पिपरी थाने के मखऊपुर गांव निवासी संदीप यादव (30) पुत्र बृजेश यादव मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। इन दिनों वह प्रयागराज के करेली क्षेत्र में करेंहदा और सैदपुर गांव के बीच निर्माणाधीन यमुना के पुल में मजदूरी करने गया था।
परिजनों के अनुसार संदीप के साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने फोन करके शुक्रवार शाम को बताया कि पैर फिसलने के कारण वह पुल से नीचे यमुन में गिर गया है। उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। प्रयागराज पुलिस की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम यमुना में संदीप की खोजबीन कर रही है। जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास हालत में रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। शनिवार दोपहर को संदीप का शव काफी मशक्कत के बाद टीम ने खोजकर निकाला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




