लकड़ी माफिया ने काट गिराए नीम के चार हर पेड़
Kausambi News - कोखराज थाना क्षेत्र में लकड़ी माफिया ने नीम के चार हरे पेड़ों को काटकर गिरा दिया। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरा मशीन से लकड़ी बरामद की और आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी की। आरोपी मौके से भाग गए, लेकिन दो कुल्हाड़ी मिली। वन दरोगा ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों को चेतावनी दी।

कोखराज थाना क्षेत्र के एक ढाबा के पीछे सोमवार की रात के अंधेरे में लकड़ी माफिया ने नीम के चार हरे पेड़ों को काटकर गिरा दिया। हरे पेड़ों के काटे जाने की सूचना पर सक्रिय हुए वन विभाग के दरोगा ने इलाकाई आरा मशीन से लकड़ी बरामद करते हुए आरोपियों के विरुद्ध लिखापढ़ी शुरू कर दी है। कोखराज थानाक्षेत्र में लकड़ी माफिया हरियाली को चट करने में जुट हैं। उनके द्वारा नीम के चार हरे भरे पेड़ों को काटकर धराशाई कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी लकड़ी को ठिकाने लगाने लगा रहे थे। सूचना मिलने पर वन विभाग के जिम्मेदार सक्रिय हुए तो आरोपी कुछ लकड़ी मौके पर छोड़कर भाग गए।
क्षेत्रीय वन दरोगा मनोज कुमार ने टीम के साथ जांच शुरू किया तो अवैध रूप से काटी गई लकड़ी देवीगंज स्थित इरफान अहमद की आरा मशीन से बरामद की गई। मौके से दो कुल्हाड़ी भी बरामद हुई। वन दरोगा ने बताया कि इस अवैध कटान मामले में मोनू दुबे निवासी दारानगर और आरा मशीन संचालक इरफान अहमद के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र के लकड़ी माफिया को हिदायत दी कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


