कौशाम्बी किले में महिलाओं से छेड़खानी, आरोपी बंदी

Apr 05, 2026 04:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - कौशाम्बी किला परिसर में महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना में पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अश्लील गाने गाते हुए महिलाओं को परेशान किया। पूछताछ में पता चला कि उसने पहले भी ऐसी हरकतें की हैं। जमानतीय अपराध होने के कारण आरोपी को चेतावनी देकर रिहा कर दिया गया।

कौशाम्बी किले में महिलाओं से छेड़खानी, आरोपी बंदी

कौशाम्बी किला परिसर में शनिवार को महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद निजी मुचलके पर उसे जमानत दे दी गई। कौशाम्बी थाने पर तैनात उप निरीक्षक अवधेश शुक्ला ने बताया कि शनिवार को छेड़खानी की सूचना पर वह किला परिसर पहुंचे। वहां देखा कि करारी के बैशकांटी गांव का सुनील कुमार पुत्र रामखेलावन पर्यटक महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था। वह सभी को देखकर अश्लील गाने गा रहा था। इस दुस्साहस पर पुलिस कर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पहले भी इस तरह की हरकत कई बार कर चुका है।

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि जमानतीय अपराध होने के कारण आरोपी को चेतावनी देकर रिहा कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।