ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीकरारी में डायरिया से महिला की मौत

करारी में डायरिया से महिला की मौत

मौसम में लगातार बदलाव के बीच डायरिया ने भी दस्तक दे दी है। शनिवार को करारी के घमसिरा गांव में उल्टी-दस्त से पीड़ित एक विवाहिता की मौत हो गई। रात हालत बिगड़ने पर उसे स्थानीय डॉक्टर के यहां भर्ती कराया...

करारी में डायरिया से महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 29 Jun 2019 09:52 PM
ऐप पर पढ़ें

मौसम में लगातार बदलाव के बीच डायरिया ने भी दस्तक दे दी है। शनिवार को करारी के घमसिरा गांव में उल्टी-दस्त से पीड़ित एक विवाहिता की मौत हो गई। रात हालत बिगड़ने पर उसे स्थानीय डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन विवाहिता को लेकर जिला अस्पाल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

घमसिरा गांव की रामकली (35) पत्नी राम प्रकाश की शुक्रवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त से विवाहिता बेसुध हो गई। हालत गंभीर देख परिवार के लोग उसे स्थानीय डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। रात भर उपचार करने के बाद जब कोई राहत नहीं मिली तो डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें