ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीमहिला को बेरहमी से पीटकर किया घायल

महिला को बेरहमी से पीटकर किया घायल

करारी के पिंडरा सहावनपुर गांव में रविवार सुबह एक महिला को पड़ोसियों ने बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव को परिजन आए तो उनको भी घायल कर दिया गया। महिला ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने...

महिला को बेरहमी से पीटकर किया घायल
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 12 Oct 2020 10:22 PM
ऐप पर पढ़ें

करारी के पिंडरा सहावनपुर गांव में रविवार सुबह एक महिला को पड़ोसियों ने बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव को परिजन आए तो उनको भी घायल कर दिया गया। महिला ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

पिंडरा सहावनपुर गांव की सुशीला देवी पत्नी अशोक सरोज रविवार सुबह अपने खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी गुड्डू सुशीला को बेवजह डांटने लगा। इसका उसने विरोध किया तो गुड्डू ने अपने साथी राजेंद्र, ताराचंद्र को बुला लिया। सुशील भागकर घर आ गई तो घर में घुसकर उसको बेरहमी से पीटा गया। इससे उसका सिर फट गया। सुशीला के शोर मचाने पर परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उनको भी हमलावरों ने घायल कर दिया। किसी तरह ग्रामीणों ने मामला शांत कराया। सुशीला देवी ने नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें