Kausambi News: लाखों रुपया कीमत के गहने चोरी कर बहनोई फरार
Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव में एक महिला का सगा बहनोई लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गया। घटना का पता महिला को शनिवार शाम चला। बहनोई, जो दो साल से उनके घर पर रह रहा था, ने पिछले 25 दिनों में गहने चुराए। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव निवासी एक महिला के घर से उसका सगा बहनोई लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी पीड़िता को शनिवार की शाम हुई। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बड़ा तालाब म्योहर गांव की सुधा देवी पत्नी राजू पंडा ने बताया कि उसके सगे बहनोई विश्वनाथ पुष्पाकर निवासी शिवबोझ थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ लगभग दो साल से उसके घर पर रहते थे। पीड़िता के मुताबिक, पिछले 25 दिनों के भीतर बहनोई ने बक्से में रखा उसकी बेटी प्रिया देवी का लाखों रुपये का गहना पार कर दिया।
आभूषणों में सोने का हार, चेन, चार अंगूठी, मांग टीका व झुमका शामिल था। शनिवार की शाम बेटी ने पहनने के लिए गहने मांगे तो पीड़िता को घटना की जानकारी हुई। बक्से का ताला टूटा मिला। पूछताछ किए जाने पर बहनोई बाइक लेकर फरार हो गया। उसने मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है। परेशान पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।


