ऑटो सवार महिला का मंगलसूत्र ले उड़े उचक्के

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - प्रयागराज के सरायअकिल थाना क्षेत्र के जरैनी गांव में एक महिला का मंगलसूत्र उचक्कों ने झपट्टा मारकर ले लिया। पूजा अग्रहरि, जो ऑटो में यात्रा कर रही थीं, पर बाइक सवार दो युवकों ने हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ऑटो सवार महिला का मंगलसूत्र ले उड़े उचक्के

सरायअकिल थाना क्षेत्र के जरैनी गांव के समीप उचक्के झपट्टा मारकर ऑटो सवार एक महिला का मंगलसूत्र ले भागे। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रयागराज के पीपल गांव झलवा की रहने वाली पूजा अग्रहरि पत्नी ओमप्रकाश ने बताया कि नौ मार्च की दोपहर वह ऑटो से नंद के यहां सरायअकिल इलाके के धारूपुर जा रही थी। जरैनी के समीप पहुंची, तभी अपाची सवार दो युवक आए। युवकों ने अपनी बाइक ऑटो के बगल में सटा दी। इसके बाद चलती ऑटो में झपट्टा मारकर गले से मंगलसूत्र छीनकर नेवादा की तरफ फरार हो गए।

ऑटो में बैठे अन्य यात्रियों ने पीछा करके आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।