ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीकच्चा मकान गिरने से महिला जख्मी

कच्चा मकान गिरने से महिला जख्मी

सरायअकिल के कटैया गांव में मंगलवार सुबह घर के भीतर खाना बना रही महिला मकान गिरने से घायल हो गई। मलबे के नीचे से महिला को गंभीर हालत में निकाला गया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया...

कच्चा मकान गिरने से महिला जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीTue, 30 Jun 2020 09:54 PM
ऐप पर पढ़ें

सरायअकिल के कटैया गांव में मंगलवार सुबह घर के भीतर खाना बना रही महिला मकान गिरने से घायल हो गई। मलबे के नीचे से महिला को गंभीर हालत में निकाला गया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कटैया गांव की फूला देवी (30) पत्नी राजकुमार मंगलवार सुबह घर के भीतर खाना बना रही थी। परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर थे। इसी दौरान कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में फूला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को मलबे के नीचे से निकाला गया। इसके बाद उसको सीएचसी सरायअकिल लाया गया। हालत नाजुक होने पर सीएचसी से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें