Woman Goes Missing Amid Domestic Dispute in Fatehpur Sahawpur संदिग्ध दशा में विवाहिता घर से लापता, अनहोनी की आशंका , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsWoman Goes Missing Amid Domestic Dispute in Fatehpur Sahawpur

संदिग्ध दशा में विवाहिता घर से लापता, अनहोनी की आशंका

Kausambi News - पिपरी थाने के फतेहपुर सहावपुर गांव में घरेलू कलह से परेशान महिला पुष्पा संदिग्ध हालत में लापता हो गई। पति लवकुश की पिटाई से तंग आकर पिता ने थाने में दामाद के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीMon, 30 Dec 2024 10:58 PM
share Share
Follow Us on
संदिग्ध दशा में विवाहिता घर से लापता, अनहोनी की आशंका

पिपरी थाने के फतेहपुर सहावपुर गांव में घरेलू कलह से आजिज महिला रविवार शाम संदिग्ध दशा में घर लापता हो गई। जानकारी पाकर थाने पहुंचे पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए दामाद के खिलाफ तहरीर दी । तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सरायअकिल थाने के बिगहरा उस्मानपुर निवासी चिरौंजी ने बताया कि एक साल पहले उसने अपनी बेटी पुष्पा की शादी पिपरी थाने के फतेहपुर सहावपुर निवासी रमेश पासी के बेटे लवकुश के साथ किया था। आरोप है कि लवकुश आये दिन मामूली विवाद को लेकर पुष्पा की पिटाई करता था। मामले को लेकर कई बार रिश्तेदारो के बीच पंचायत भी हो चुकी है। लेकिन, पति की आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार शाम लवकुश ने फोन पर बताया कि उसकी बेटी घर से लापता है। काफी ढूढने पर भी वह मिल नहीं रही है। मामले की जानकारी पाकर पिता के होश उड़ गए। सोमवार दोपहर पिता ने थाने जाकर बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर कर आरोपी दामाद के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।