ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीप्रसव के दौरान महिला ने दम तोड़ा

प्रसव के दौरान महिला ने दम तोड़ा

पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अहमदपुर पावन गांव में सोमवार रात प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों...

प्रसव के दौरान महिला ने दम तोड़ा
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीTue, 30 Mar 2021 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अहमदपुर पावन गांव में सोमवार रात प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

अहमदपुर पावन निवासी धर्मेंद्र कुमार पासी की शादी एक साल पहले पिपरी के बलहेपुर गांव निवासी राधे पासी की बेटी सुषमा के साथ हुई थी। धर्मेंद्र के अनुसार सुषमा को सोमवार रात प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने उसे मानिकपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्रसव पीड़ा अधिक होने पर महिला की हालत बिगड़ने लगी। महिला की हालत नाजुक होती देख डॉक्टर ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उसे प्रयागराज ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें