ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीडेंगू की चपेट में आने से महिला की मौत

डेंगू की चपेट में आने से महिला की मौत

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चायल के मनौरी गांव के लोग डेंगू से पीड़ित हो रहे हैं। गुरुवार रात गांव में एक महिला की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। दो लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा...

डेंगू की चपेट में आने से महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 16 Nov 2018 10:28 PM
ऐप पर पढ़ें

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चायल के मनौरी गांव के लोग डेंगू से पीड़ित हो रहे हैं। गुरुवार रात गांव में एक महिला की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। दो लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मनौरी गांव निवासी गुलाब सरोज रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पांच दिन पहले उसकी पत्नी हेना सरोज (25) बुखार से पीड़ित हो गई थी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच के बाद डाक्टर ने डेंगू से पीड़ित बताया। मंगलवार को महिला की हालत नाजुक देख डाक्टर ने उसे पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। गुरुवार रात पीजीआई में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इसी तरह गांव के ही राजेंद्र सिंह (50) पुत्र दरबारी सिंह व मोहम्मद तालिब (15) पुत्र निसार अहमद मानिकपुर कोटवा गांव की शालिनी पटेल (13) पुत्री मनमोहन सिंह और प्रवीण चंद्र (25) पुत्र शरदचंद्र निवासी मादपुर भी डेंगू की चपेट में आकर प्रयागराज के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। जानकारी देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने इस ओर पहल नहीं की है। इस सम्बंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी मुक्तेश द्विवेदी का कहना है कि डेंगू से मौत की जानकारी नहीं है। जल्द ही गांवों में दवा का छिड़काव किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें