ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीफांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

सैनी कोतवाली के मोहब्बतपुरजीता (दरियापुर) में गुरुवार सुबह एक युवती की घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली। बुधवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया...

फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 28 Feb 2019 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

सैनी कोतवाली के मोहब्बतपुरजीता (दरियापुर) में गुरुवार सुबह एक युवती की घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली। बुधवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोहब्बतपुरजीता निवासी गोवर्धन साहू की शादी चार साल पहले फतेहपुर के टेकारी की ममता देवी (28) के साथ शादी हुई थी। गोवर्धन साहू के डेढ़ साल का लड़का हर्षित है। शादी के बाद से ही गोवर्धन ममता से दहेज में नकदी रुपये दिलाने की मांग कर रहा था। वह कारोबार करने के लिए ससुरालियों से रुपया मांग रहा था। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। ये मामला न्यायालय तक पहुंच गया था।

न्यायालय से समझौते के बाद ममता अपनी ससुराल में रह रही थी। गुरुवार सुबह ममता की लाश घर के भीतर कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली। डेढ़ साल का मासूम बेटा बेड पर रो रहा था। मौके पर गोवर्धन नहीं था। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सैनी कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के युवती के भाई श्रवण साहू को सूचना दी। श्रवण ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बहन को मारकर फांसी पर लटकाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। श्रवण का कहना है कि बुधवार रात गोवर्धन ने उसकी बहन को जमकर पीटा भी था। इसकी सूचना उसकी बहन ने फोन पर दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें