ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीयुवती ने फांसी लगाकर दी जान

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के सोनवारा गांव में पति से विवाद के एक युवती ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के...

युवती ने फांसी लगाकर दी जान
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 13 May 2019 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के सोनवारा गांव में पति से विवाद के एक युवती ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार सोनवारा गांव की रमा देवी (25) गांव के ही दरोगा नाम के युवक के साथ पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों गांव में ही रहने लगे। रमा देवी के पांच साल का बेटा भी है। रविवार रात रमा देवी व दरोगा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। दरोगा सुबह काम पर जा रहा था। काम पर जाने से पहले दोबारा दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद रमा देवी ने घर के भीतर धन्नी में साड़ी बांधकर फंदा बनाया और फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने रमा का शव लटकते देखा तो अवाक रह गए। इसके बाद सूचना कौशाम्बी थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, पति से पूछताछ की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें