ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीबच्चों के विवाद में महिला को पीटा

बच्चों के विवाद में महिला को पीटा

कोखराज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में शुक्रवार को बच्चों के विवाद में महिला व उसके बेटे की पिटाई कर दी। पीड़िता ने मामले की तहरीर कोखराज थाने में दी...

बच्चों के विवाद में महिला को पीटा
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 10 Jun 2023 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

कोखराज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में शुक्रवार को बच्चों के विवाद में महिला व उसके बेटे की पिटाई कर दी। पीड़िता ने मामले की तहरीर कोखराज थाने में दी है। पुरानी बाजार निवासी सज्जन देवी पत्नी मो. कादिर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसके 12 वर्षीय बेटे हसनैन का पड़ोसी के बच्चे से विवाद हो गया। कुछ देर बाद अपरान्ह डेढ़ बजे फूलजहां व नूरजहां उसके दरवाजे पर पहुंची और हसनैन को मारने के लिए घसीटने लगी। सज्जन ने इसका विरोध किया तो तीन लोगों ने उसे पीट दिया। पीड़िता ने थानाध्यक्ष से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें