अवैध संबंधों का आरोप लगाकर महिला की पिटाई
सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात युवक के परिजनों ने अवैध संबंधों का आरोप लगाकर एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। इससे महिला को काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर...
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 15 Jun 2020 03:58 PM
ऐप पर पढ़ें
थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक परदेस में रहकर मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। घर पर उसकी पत्नी छोटे छोटे बच्चों के साथ रहती है। महिला के अनुसार रविवार रात पड़ोस के ही एक युवक के परिजन उसके घर आकर गाली गलौज करने लगे। उन लोगों ने युवक के साथ अवैध सम्बन्धों का आरोप लगाकर उसकी पिटाई करने लगे। पिटाई से महिला को काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले में केस दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।