Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsWoman Assaulted Over Dussehra Contribution Refusal Police Investigation Underway
चंदा नहीं देने पर महिला को पीटा, की तोड़फोड़

चंदा नहीं देने पर महिला को पीटा, की तोड़फोड़

संक्षेप:

Kausambi News - दशहरे का चंदा न देने पर एक महिला को घर में घुसकर पीटा गया। आरोपी उमरचंद, प्रदीप, राजू, सुजीत, पप्पू, पंडा और दीपक थे। महिला ने 26 सितंबर को एसपी को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sep 28, 2025 04:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

दहशरे का चंदा नहीं देने पर एक महिला को घर में घुसकर पीटा गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ छेड़खानी की और गृहस्थी भी तोड़ डाली। मामले में एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कड़ाधाम थाना क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि 25 सितम्बर की शाम उसके पति कहीं बाहर गए थे। इस दौरान गांव के ही उमरचंद, प्रदीप, राजू, सुजीत, पप्पू, पंडा व दीपक आकर दशहरे का चंदा मांगने लगे। असमर्थता जताने पर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पीड़िता की मानें तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी पिटाई की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

छेड़खानी करने के साथ ही साथ गृहस्थी तोड़ डाली। चीख-पुकार सुनकर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। पीड़िता ने 26 सितम्बर को घटना की शिकायत एसपी राजेश कुमार से की। उनके आदेश पर शनिवार को पुलिस ने मुकदमा कायम किया। एसओ धीरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।