ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीबच्चों के विवाद में महिला से की मारपीट

बच्चों के विवाद में महिला से की मारपीट

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदरी में सोमवार शाम बच्चों के बीच हुए विवाद का उलाहना देने गई महिला को पड़ोसी ने परिजनों के साथ मिलकर पीट दिया। इससे...

बच्चों के विवाद में महिला से की मारपीट
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीTue, 15 Jun 2021 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदरी में सोमवार शाम बच्चों के बीच हुए विवाद का उलाहना देने गई महिला को पड़ोसी ने परिजनों के साथ मिलकर पीट दिया। इससे उसको काफी चोटें आई। महिला ने थाने जाकर आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी।

मंदरी निवासी बच्चू लाल मजदूरी करता है। सोमवार को वह मजदूरी करने के लिए ला गया था। घर पर उसकी पत्नी सावित्री देवी बच्चों के साथ थी। शाम को वह घर का काम निपटा रही थी। उसका पांच वर्षीय बेटा साजन घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय पड़ोसी बच्चे ने साजन को पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची उसकी बहन नंदिनी को भी पीट दिया। दोनों भाई-बहन रोते हुए घर पहुंचे और घटना की जानकरी मां को दी। जानकारी मिलने के बाद सावित्री पड़ोसी के घर उलाहना देने पहुंची। आरोप है कि पड़ोसी ने परिजनों के साथ मिलकर महिला को जमकर पीट दिया। इससे महिला को काफी चोटें आई। घायल महिला ने थाने जाकर आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें