घर में घुसकर महिला से किया दुराचार

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने एसपी से शिकायत की है कि एक युवक ने उसके घर में घुसकर दुराचार किया। महिला का पति बाहर रहता है और वह अकेली थी। कई बार युवक ने उसे परेशान किया, और जब उसने विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

घर में घुसकर महिला से किया दुराचार

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला से घर में घुसकर युवक ने दुराचार किया। मामले की तहरीर चौकी व थाना पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आहत पीड़िता ने गुरुवार को एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उसका पति बाहर रहता है। वह घर में अकेले रहती है। कई दिन से गांव का ही एक युवक उससे अभद्रता कर रहा था। कई बार उसको डांटा भी, लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नही आ रहा था। पीड़िता का आरोप है कि वह सोमवार की रात वह घर के सो रही थी।

इसी दौरान गांव का ही युवक उसके घर में घुस आया। उसके साथ जबरन दुराचार किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के बाद मंगलवार को मामले की नामजद तहरीर चौकी व थाना पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने गुरुवार को एसपी से अपनी पीड़ा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।