लेखपाल पर रिश्वत लेने का आरोप लगा महिला ने किया हंगामा
Kausambi News - शुक्रवार को सिराथू तहसील में एक महिला ने लेखपाल पर रिश्वत लेकर काम न करने और उसकी बेटी से छेड़खानी करने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि लेखपाल ने 15 हजार रुपये लिए थे लेकिन काम नहीं किया। एसडीएम ने...
लेखपाल पर रिश्वत लेने के बाद भी काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को सिराथू तहसील में एक महिला ने जमकर हंगामा किया। उसने लेखपाल पर बेटी से छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया। हालांकि, एसडीएम ने आरोपों को निराधार बताया है। सिराथू तहसील क्षेत्र की महिला का कहना था कि भूमि की पैमाइश के लिए लेखपाल ने उससे 15 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। इसके बाद भी काम नहीं किया। इस दौरान बेटी के साथ छेड़खानी अलग से की। महिला शुक्रवार की दोपहर तहसील स्थित लेखपाल के चेंबर में गई और अभद्रता करते हुए हंगामा करने लगी। साथी लेखपालों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। एसडीएम अजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के दामाद ने तालाब की भूमि पर कब्जा करके निर्माण कर लिया था। लेखपाल ने पिछले साल जून में निर्माण ध्वस्त करा दिया था। इसी रंजिश में वह कई बार ऐसे आरोप लगा चुकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।