ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीकब छोड़ा जाएगा नहर में पानी, कैसे होगी धान की रोपाई

कब छोड़ा जाएगा नहर में पानी, कैसे होगी धान की रोपाई

किशनपुर पंप कैनाल की बड़ी नहर में पानी नहीं छोड़ने से किसान परेशान है। धान की रोपाई के लिए बेहन का समय आने के बाद भी नहर से धूल उड़ रही है। समय से पानी...

कब छोड़ा जाएगा नहर में पानी, कैसे होगी धान की रोपाई
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीWed, 26 May 2021 04:31 AM
ऐप पर पढ़ें

किशनपुर पंप कैनाल की बड़ी नहर में पानी नहीं छोड़ने से किसान परेशान है। धान की रोपाई के लिए बेहन का समय आने के बाद भी नहर से धूल उड़ रही है। समय से पानी नहीं आने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। यदि समय से पानी नहर में नहीं आया तो इस बार धान की रोपाई बाधित होगी। किसानों ने नहर में पानी छोड़े जाने को लेकर जिम्मेदार अफसरों से शिकायत भी की। इसके बाद भी किसानों की समस्या को नजर अंदाज किया जा रहा है, जिससे अन्नदाताओं में रोष है।

किशुनपुर पंप कैनाल की पश्चिमशरीरा-हिनौता नहर कई महीने से सूखी पड़ी है। नहर में पानी न छोड़ने से धूल उड़ रही है। नहर में पानी नहीं आने से किसानों की उलझन बढ़ती जा रही है। धान की रोपाई का समय नजदीक आ गया है। किसान धान रोपाई से पहले बेहन तैयार करने की जुगत में है। सूखी नहर देख किसान परेशान हैं कि वह इस हाल में कैसे बेहन तैयार कर पाएंगे। किसानों का कहना है कि नहर में पानी छोड़ने के लिए कई बार विभाग के जिम्मेदारों के साथ उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी दिया जा चुका है। इसके बाद भी समस्या को जिम्मेदार नजरअंदाज कर रहे हैं। किसान बेहन की रोपाई करने के लिए निजी नलकूपों का चक्कर काटने को मजबूर हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें