ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीधूल भरी आंधी के बाद छाए बादल

धूल भरी आंधी के बाद छाए बादल

शुक्रवार दोपहर को अचानक मौसम बिगड़ गया। धूल भरी आंधी चलने के बाद अचानक बादल छा गए। इसके बाद फिर धूप निकल आई। मौसम में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ...

धूल भरी आंधी के बाद छाए बादल
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 26 Apr 2019 11:43 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार दोपहर को अचानक मौसम बिगड़ गया। धूल भरी आंधी चलने के बाद अचानक बादल छा गए। इसके बाद फिर धूप निकल आई। मौसम में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है।

शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे के बाद धूप में निकलना मुश्किल हो गया था। लोग गमछा व छाता लेकर घरों से निकले। धूप में पैदल चलना मुश्किल हो रहा था। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इसके बाद करीब दो बजे अचानक धूल भरी आंधी चलने लगी। तेज हवा के साथ धूल उड़ने लगी तो लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद अचानक बादल छा गए। बादलों के छाने से किसान चिंतित हो गए थे। खेतों में बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल पड़ी है। किसान अपनी फसल को सुरक्षित करने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगाए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें