Kausambi News: पिंडरा तिराहे पर सड़क में गड्ढे व जलभराव से राहगीर परेशान
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: बेनीराम कटरा-करारी मार्ग पर पिंडरा तिराहे पर जलजमाव और कीचड़ की समस्या है। लगातार जलजमाव से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं, जिससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को कठिनाई हो रही है। बारिश में मिट्टी सड़क पर बहने लगी है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

Kausambi News: बेनीराम कटरा-करारी मार्ग के मध्य स्थित पिंडरा तिराहे पर जलजमाव व कीचड़ की समस्या बनी हुई है। लगातार जलजमाव के चलते सड़क पर गड्ढे भी हो गए हैं। इससे स्थानीय दुकानदारों के अलावा राहगीरों को आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पिंडरा तिराहे से करारी की तरफ बढ़ते ही सड़क की पटरी पर एक तरफ बालू-गिट्टी डम्प रहता है तो दूसरी तरफ दुकानदारों ने घरों व दुकानों के सामने मिट्टी डलवा रखा है। बारिश होने के दौरान मिट्टी बहकर न केवल पटरी बल्कि सड़क पर पहुंच गई है। इसके चलते बारिश का पानी लगातार सड़क पर भरा रहता है।
वाहनों के आने-जाने से अब सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों व स्थानीय दुकानदारों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।


