ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीगंगा का घटा जलस्तर, यमुना में बढ़ा पानी

गंगा का घटा जलस्तर, यमुना में बढ़ा पानी

गंगा व यमुना में उफान आ गया है। हालांकि दो दिन के भीतर गंगा का जलस्तर घटा है, लेकिन यमुना में पानी बढ़ गया है। दोनों नदियां अभी ऊफान पर है। गंगा एक...

गंगा का घटा जलस्तर, यमुना में बढ़ा पानी
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 18 Aug 2022 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मंझनपुर, संवाददाता । गंगा व यमुना में उफान आ गया है। हालांकि दो दिन के भीतर गंगा का जलस्तर घटा है, लेकिन यमुना में पानी बढ़ गया है। गंगा एक बार फिर पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा में पानी बढ़ने की पूरी संभावना बनी है।

करीब दस दिन से गंगा उफान पर हैं। कुबरी घाट की आधी से ज्यादा सीढ़ियां डूब चुकी हैं। श्रद्धालु सावधानी के साथ गंगा स्नान कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए घाटों पर सिपाही व होमगार्ड लगाए गए हैं, जो लोगों को सतर्क करते रहते हैं। गंगा में लगातार गंगा बैराज से पानी छोड़ा जा रहा था। इससे पानी बढ़ रहा था। जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे रहने वाले लोगों की नींद उड़ी है। बारिश होने की अभी संभावना है। ऐसी स्थिति में यदि पहाड़ों में बारिश हुई तो भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा सकता है। यदि ऐसी स्थिति बनी तो गंगा कछार में पानी और बढ़ेगा। हालांकि दो दिन के भीतर गंगा का पानी घटा है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। तहसील प्रशासन की भी निगाह टिकी हुई है। यही हाल यमुना का है। यमुना में भी पानी बढ़ा है। अभी तक लोगों को लग रहा था कि यमुना का जलस्तर ही नहीं बढ़ पाएगा, लेकिन अचानक पानी छोड़ने से यमुना में भी ऊफान आने लगा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें