ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीउफान पर गंगा, सुखऊ का पुरवा में बाढ़ का खतरा

उफान पर गंगा, सुखऊ का पुरवा में बाढ़ का खतरा

गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने से सुखऊ का पुरवा गांव में पानी किसी भी समय प्रवेश कर सकता है। जानकारी होते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। तहसील प्रशासन की टीम ने गांव...

1/ 3गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने से सुखऊ का पुरवा गांव में पानी किसी भी समय प्रवेश कर सकता है। जानकारी होते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। तहसील प्रशासन की टीम ने गांव...
गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने से सुखऊ का पुरवा गांव में पानी किसी भी समय प्रवेश कर सकता है। जानकारी होते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। तहसील प्रशासन की टीम ने गांव...
2/ 3गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने से सुखऊ का पुरवा गांव में पानी किसी भी समय प्रवेश कर सकता है। जानकारी होते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। तहसील प्रशासन की टीम ने गांव...
गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने से सुखऊ का पुरवा गांव में पानी किसी भी समय प्रवेश कर सकता है। जानकारी होते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। तहसील प्रशासन की टीम ने गांव...
3/ 3गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने से सुखऊ का पुरवा गांव में पानी किसी भी समय प्रवेश कर सकता है। जानकारी होते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। तहसील प्रशासन की टीम ने गांव...
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 10 Sep 2018 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने से सुखऊ का पुरवा गांव में पानी अगले 48 घंटे में प्रवेश कर सकता है। जानकारी होते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। तहसील प्रशासन की टीम ने गांव जाकर जानकारी हासिल की। प्रशासन ने गांव के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे गंगा के कछार के गांव खतरे में आ गए हैं। सुखऊ का पुरवा गांव के नजदीक पानी पहुंच चुका है। गांव से लगभग दस मीटर की दूरी तक पानी है। जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में रात में पानी गांव के भीतर घुस सकता है। इसकी संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर सिराथू एसडीएम ज्योति मौर्या ने तहसीलदार के नेतृत्व में सोमवार की शाम को टीम भेजी। राजस्व कर्मियों ने निरीक्षण करने के बाद ग्रामीणों को सतर्क किया है। साथ ही उन्हें हिदायत दी है कि यदि पानी बढ़ता है तो वह घर खाली करने के लिए तैयार रहें। कई विभागों की टीम को सक्रिय किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। सुखऊ का पुरवा गांव के अलावा हिसामपुर परसखी, तरसौरा गांवों में भी खतरा बढ़ गया है। ये गांव भी गंगा के डूब क्षेत्र में आते हैं। जलस्तर बढ़ने पर ये गांव प्रभावित हो जाते हैं। इन गांवों की भी प्रशासन निगरानी करा रहा है।

कछार के रास्ते पर की गई बैरीकेटिंग

गंगा में बाढ़ आने से सुखऊ का पुरवा गांव में पानी घुस चुका है। पानी घरों से मात्र दस मीटर की दूरी पर है। ऐसे में कोई गंगा नदी के गहरे पानी में न समा जाए। इसके लिए ग्रामीणों ने कछार के रास्ते की बैरीकेटिंग कर दी है। बांस लगाकर रास्ता बनाया गया है, ताकि लोग इन्हीं बांस के सहारे आवागमन करें।

नाव से सामान ढोकर ले गए लोग

गंगा में बाढ़ आते ही सुखऊ का पुरवा गांव के लोगों की नींद उड़ गई है। लोग अपना-अपना सामान सुरक्षित करने में जुटे हैं। ग्रामीण अपना सामान नाव पर लादकर दूसरे गांव रिश्तेदारियों में ले जा रहे हैं। सोमवार को कई लोग अपना सामान नाव पर रखकर दूसरे गांव गए।

इनका कहना है:

गंगा का जलस्तर बढ़ा है। सुखऊ का पुरवा गांव के नजदीक पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। बाढ़ चौकी के अलावा राजस्वकर्मियों की टीम गांव में तैनात है।

ज्योति मौर्य-एसडीएम (सिराथू)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें