जल निगम की लापरवाही लील गई पीएमजीएसवाई की सड़क

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

जल निगम के ठेकेदारों ने सड़कें क्षतिग्रस्त कर दी हैं। पश्चिमशरीरा के वार्ड में पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क धंसने लगी है। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर गया और सड़क जर्जर हो गई है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है और स्थानीय लोग नाराज हैं।

जल निगम की लापरवाही लील गई पीएमजीएसवाई की सड़क

जल निगम के ठेकेदार अपना काम करने के लिए सड़कों को क्षति पहुंचा रहे हैं। लगभग दो सप्ताह पहले पश्चिमशरीरा के वार्ड नंबर में एक पाइप लाइन बिछाई गई थी। पाइप लाइन बिछने के बाद पीएमजीएसवाई की सड़क धंसने लगी। हिनौता से रामाधीन का पुरवा होते हुए पुनवार वाया करारी के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चौड़ी सड़क का निर्माण कराया गया है। यह सड़क वर्षों पहले बनी थी। पश्चिमशरीरा के वार्ड नंबर एक में हाल ही में जल निगम ने घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने के लिए पहले सड़क किनारे गड्ढा खुदवाया। इसके बाद गड्ढों को पटवा दिया।

सड़क के लेबल के हिसाब से पाइप लाइन डालने के बाद जल निगम के ठेकेदार ने उन गड्ढों को नहीं पटवाया। इससे तीन दिन पहले हुई बारिश की वजह से सड़क किनारे पानी भर गया और सड़क धंसने लगी। करीब 100 मीटर के दायरे में कई जगह सड़क धंस चुकी है। इससे अब लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। लोगों का मानना है कि यदि ऐसा ही रहा तो अभी सड़क और डैमेज होगी। जल निगम के ठेकेदार की लापरवाही की वजह से सड़क पूरी तरह से जर्जर होने की स्थिति में पहुंच गई है। इससे लोगों में नाराजगी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।