ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीजल संरक्षण, जल संचयन सबसे बड़ी जरूरत

जल संरक्षण, जल संचयन सबसे बड़ी जरूरत

मूरतगंज ब्लॉक में शनिवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद विनोद सोनकर ने किसानों को जल संरक्षण, व जल संचयन की जानकारी देते हुए कह कि बारिश का पानी संरक्षित करना होगा। कहा कि आज की...

जल संरक्षण, जल संचयन सबसे बड़ी जरूरत
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 10 Aug 2019 10:06 PM
ऐप पर पढ़ें

मूरतगंज ब्लॉक में शनिवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद विनोद सोनकर ने किसानों को जल संरक्षण, व जल संचयन की जानकारी देते हुए कह कि बारिश का पानी संरक्षित करना होगा। कहा कि आज की यह सबसे बड़ी जरूरत है। इस मौके पर अधिकारी व वैज्ञानिकों ने भी किसानों को अहम जानकारियां दीं।

सांसद विनोद सोनकर ने किसानों को जल शक्ति अभियान के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि भूगर्भ जल को रिचार्ज करने के तरीकों को बताया। साथ ही कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी। बताया कि इसका किसानों को लाभ मिल रहा है। जिन किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, वह आवेदन करके इसका लाभ लें। कहा कि भू-गर्भ जल स्तर तेजी से नीचे की ओर गिरा है। हम सबकी जिम्मेदारी बनती है अब बारिश के पानी को संरक्षित कर भूगर्भ जलस्तर को रोके। कहा कि छतों में गिरने वाले बारिश को पानी को किसान संरक्षित करें। इसके लिए वह गड्ढा खोदें। परियोजना निदेशक लक्ष्मण प्रसाद ने भी किसानों को अहम जानकारी दी। बताया कि मनरेगा से तमाम परियोजनाएं शुरू हैं। जल्द ही इसका लोगों को लाभ मिलेगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान/किसान मेले के माध्यम से किसानों को अहम जानकारियां दी जा रही है। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम, एसडीआई, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. नवीन शर्मा, जितेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह, आशीष श्रीवास्तव, सुनील कुमार, अखिलेश मिश्र आदि लोग रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें