Kausambi News: पानी की हर एक बूंद संचय करना जरूरी

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News: मंझनपुर में भूजल सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों ने भाग लिया। प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों ने भूजल शपथ, रैली और चित्रकला के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई। आयोजनों में जल के समुचित उपयोग और पानी की हर बूंद के संचयन की आवश्यकता पर चर्चा की गई।

Kausambi News: पानी की हर एक बूंद संचय करना जरूरी

Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। भूजल सप्ताह में भूजल संरक्षण/रिचार्ज एवं भूजल के महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाने में बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, लघु सिंचाई विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालयों एवं माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा भूजल शपथ, रैली एवं निबन्ध व चित्रकला के माध्यम से पानी की हर एक बूंद का संचयन एवं उसके विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि पानी की हर बूंद संचय करना जरूरी है।इस दौरान गांव, ब्लॉक स्तर पर विकास विभाग की ओर से जल शपथ कार्यशाला एवं व्याख्यान के आयोजन हुए।

जल के समुचित उपयोग एवं जल के संचयन के विभिन्न माध्यमों के बारे में चर्चा की गई। इसी कड़ी में बुधवार को जनपद स्तर पर पेयजल एवं स्वच्छता तथा जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए जन-जागरूकता कार्यशाला एवं जिला स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने दूषित जल से होने वाली विभिन्न बीमारियों एवं उससे बचाव के बारे में बताया गया। उपायुक्त श्रम रोजगार ने सभी को जल शपथ दिलाई गई एवं जनपद में जल संरक्षण के लिए किये गये प्रयास के बारे में बताते हुए पानी की हर एक बूंद का संचयन करने के लिए प्रेरित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsKausambi News: पानी की हर एक बूंद संचय करना जरूरी