ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीबौद्ध तपोस्थली की गिरी दीवार की होगी जांच

बौद्ध तपोस्थली की गिरी दीवार की होगी जांच

बौद्ध तपोस्थली घोसिताराम बिहार की एक दीवार ढह गई है। रविवार को श्रीलंका व पंजाब से श्रद्धालु व पर्यटकों ने इस पर नाराजगी जताई थी। इस खबर को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने सोमवार के अंक में प्रमुखता...

बौद्ध तपोस्थली की गिरी दीवार की होगी जांच
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 24 Sep 2018 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

बौद्ध तपोस्थली घोसिताराम बिहार की एक दीवार ढह गई है। रविवार को श्रीलंका व पंजाब से श्रद्धालु व पर्यटकों ने इस पर नाराजगी जताई थी। इस खबर को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया तो डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया। डीएम ने भारतीय पुरातत्व विभाग (वाराणसी) को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।

भगवान गौतम बुद्ध की तपोस्थली में करीब 28 देशों के लोग यहां पूजा करने के लिए आते हैं। इसके बावजूद गौतम बुद्ध की तपोस्थली के अवशेषों की भारतीय पुरातत्व विभाग संरक्षण नहीं कर पा रहा है। अवशेषों की अनदेखी विभाग कर रहा है। यही कारण है कि हाल ही में घोसिताराम विहार की एक दीवार ढह गई। रविवार को श्रीलंका के श्रद्धालु व पंजाब के पर्यटक कौशाम्बी तपोस्थली पहुंचे थे। जहां उन्होंने ढही दीवार देखी तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। इस खबर को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया तो डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मामले को संज्ञान में लिया। डीएम ने बताया कि उन्होंने भारतीय पुरातत्व विभाग को पत्र भेजा है। वाराणसी टीम को भेजे पत्र में कहा गया है कि वह यहां आकर जांच करें और घोसिताराम विहार की ढही दीवार को दोबारा दुरुस्त कराएं।

सोमवार को भी श्रीलंका के पहुंचे पर्यटक

फोटो-23- घोसिताराम बिहार में मौजूद श्रीलंका के पर्यटक।

कौशाम्बी तपोस्थली में सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रीलंका के पर्यटक पहुंचे। श्रीलंका मंदिर में पर्यटकों ने विधि विधान से पूजा की। श्रीलंका से लाए गए पवित्र पीपल का भी लोगों ने पूजा-पाठ किया। इसके बाद लोग घोसिताराम विहार पहुंचे। वहां उन्होंने इसका निरीक्षण किया। ढही हुई दीवार देखने के बाद नाराजगी जाहिर की।

इनका कहना है -

पर्यटकों के लिए कौशाम्बी तपोस्थली बहुत ही महत्वपूर्ण स्थल है। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भारतीय पुरातत्व के अलावा जिला प्रशासन के पास है। तपोस्थली का विकास कार्य कराने की कार्रवाई की जाएगी।

- मनीष कुमार वर्मा, डीएम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें