Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsVoter List Distribution in Nurpur Hajipur Empowering Democracy
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना लोकतंत्र की पहली सीढ़ी: एसडीएम

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना लोकतंत्र की पहली सीढ़ी: एसडीएम

संक्षेप:

Kausambi News - निर्वाचन आयोग के विशेष कार्यक्रम के तहत चायल तहसील के नूरपुर हाजीपुर गांव में मतदाता सूची का वितरण किया गया। एसडीएम अरुण कुमार ने नागरिकों से अपील की कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी का नाम सूची में होना चाहिए। ग्रामीणों ने इस अभियान की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम हर गांव में होने चाहिए।

Nov 10, 2025 04:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चायल तहसील क्षेत्र के नूरपुर हाजीपुर गांव में रविवार को निर्वाचक नामावली का वितरण किया गया। एसडीएम चायल अरुण कुमार की अगुवाई में हुए इस आयोजन में ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। लेखपाल दीपक सिंह और रवि ने मतदाता सूची से जुड़े बिंदुओं पर ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। बीएलओ राजकुमार चौधरी दिनभर गांव में डटे रहे और लोगों को अपनी उम्र, पते व पहचान से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। एसडीएम अरुण कुमार ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि वोट करना केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का सबसे बड़ा औजार है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि यदि किसी का नाम कट गया हो या नया नाम जोड़ा जाना हो तो तत्काल फार्म भरकर सूचना दें। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव समेत सभी चुनावों में वोट प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है, इसलिए हर नागरिक की भूमिका अहम हो जाती है। लेखपाल दीपक सिंह ने बताया कि गांव स्तर पर भ्रमण कर घर-घर सूची की जांच की जा रही है। किसी भी प्रकार की त्रुटि-जैसे नाम की स्पेलिंग, उम्र या पता गलत होने पर मौके पर आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। इसी तरह बीएलओ राजकुमार चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों को अपने आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज तैयार रखकर सहयोग करना चाहिए, ताकि मतदाता सूची में अपडेट तेजी से हो सके। ग्रामीणों ने नामावली वितरण के इस अभियान की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम गांव-गांव चलने चाहिए, ताकि हर पात्र नागरिक मतदाता सूची में दर्ज हो सके।