Kausambi News: सगे भाइयों ने युवक को पीटा, केस
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: कौशाम्बी के उजिहिनी खालसा गांव में नबी अहमद पर उसके पड़ोसी भाइयों ने पुरानी बातों को लेकर हमला किया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल कराया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गांव निवासी नबी अहमद ने बताया कि मंगलवार सुबह पड़ोसी सगे भाई समुल, समसुल व इस्लामुल पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी।मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी नरेंद्र नागर ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।


