Kausambi News: पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश में दंपती को पीटा
Kausambi News: पिपरी के सेवढ़ा गांव में प्रीती देवी ने बताया कि उनके पड़ोसी सुधीर कुमार ने पुरानी रंजिश के चलते गालियां देना शुरू किया। जब प्रीती और उनके पति ने विरोध किया, तो सुधीर और उसकी पत्नी ने उन पर हमला किया। ग्रामीणों ने दंपती को बचाया और पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामला दर्ज किया।

Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के सेवढ़ा गांव की प्रीती देवी ने बताया कि पड़ोसी सुधीर कुमार से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर बुधवार को वह गालियां देने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी सरोजनी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति मनोज कुमार को भी पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दंपती की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


