घर में घुसकर महिला को पीटा, केस
Feb 14, 2026 04:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News - फरीदपुर संवरो गांव में संतरा देवी के परिवार की पड़ोसी गणेश सरोज से पुरानी रंजिश है। 8 फरवरी की रात गणेश ने गाली-गलौज की और अपने बेटों के साथ मिलकर संतरा देवी के परिवार पर हमला किया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया और जान बचाई। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी है, जिसकी जांच चल रही है।

करारी थाना क्षेत्र के फरीदपुर संवरो गांव की संतरा देवी पत्नी रामसजीवन ने बताया कि पड़ोसी गणेश सरोज से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर आठ फरवरी की रात वह गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर अपने बेटे शनि सरोज, परिवार के शेष लाल व राजेश के साथ मिलकर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर जान बचाई। इलाज कराने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




