Kausambi News: दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 20 लोगों पर मुकदमा
Kausambi News: शनिवार शाम को संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव में खेत की मेड़ बांधने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में कई लोग शामिल थे। पुलिस ने 20 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फोर्स बुलानी पड़ी। जांच जारी है।

Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव में शनिवार शाम खेत की मेड़ बांधने को लेकर दो पक्षों के लोग भिड़ गए थे। इनके बीच जमकर मारपीट हुई थी। मामले में हलका दरोगा की तहरीर पर नामजद व अज्ञात समेत 20 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उप निरीक्षक कुमार शंकरम् ने बताया कि शनिवार की शाम वह झगड़े की सूचना पर रसूलपुर बदले गांव पहुंचे। वहां खेत की मेड़ बांधने को लेकर दो पक्षों के लोग मारपीट कर रहे थे। हालात पूरी तरह से बेकाबू थे। स्थिति पर नियंत्रण हासिल करने के लिए महगांव, हर्रायपुर व मूरतगंज चौकी की फोर्स बुलानी पड़ी।
भारी पुलिस बल को देखकर दोनों पक्षों के लोग भाग खड़े हुए। एसआई ने एक पक्ष के सुरेश कुमार, अजय यादव, दिव्यांशु यादव, उज्जवल यादव, सोनू यादव, सुनील यादव व चार-पांच अज्ञात लोगों पर मुकदमा कायम कराया है। दूसरी तरफ से खड़क सिंह, श्याम सुंदर, अच्छन, उसकी पत्नी रेशमा, मस्तान, शहबान तथा तीन-चार अन्य आरोपी बनाए गए हैं। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


