Kausambi News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के लालापुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना पर पिपरी थाना के एसआई सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई और सभी को मेडिकल के लिए भेजा गया।

Kausambi News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के लालापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंचे पिपरी थाना के एसआई ने मामला शांत कराकर दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पिपरी थाना के एसआई सुनील कुमार सिंह को गुरुवार को सूचना मिली कि लालापुर गांव में दो पक्ष भिड़ गए हैं। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर रहे हैं। एसआई हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। लालापुर गांव के जितेंद्र कुमार और अमित कुमार और पेरई गांव राहुल व जय सिंह मारपीट कर रहे थे। किसी तरह मामला शांत कराया गया।

इसके बाद सभी को मेडिकल के लिए भेजकर एसआई ने दोनों पक्षों के खिलाफ पिपरी थाना में केस दर्ज करा दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट