Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsViolent Clash at Bharwari Railway Crossing Trader Assaulted by Youths Over Traffic Jam
भरवारी में जाम लेकर हुई बहस, जमकर हुई मारपीट

भरवारी में जाम लेकर हुई बहस, जमकर हुई मारपीट

संक्षेप:

Kausambi News - भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार को जाम के कारण व्यापारी विकास केसरवानी और युवकों के बीच बहस हुई। आक्रोशित युवकों ने व्यापारी को पीटा और उसकी कार का शीशा तोड़ा। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू की है। व्यापारियों ने घटना पर नाराजगी जताई है।

Dec 01, 2025 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद भरवारी रेलवे क्रॉसिंग में सोमवार को जाम की वजह से कार सवार व्यापारी व वर्ग विशेष के युवकों के बीच बहस हुई। इससे आक्रोशित आधा दर्जन युवकों ने व्यापारी को जमकर पीटा। साथ ही उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। इसको लेकर हंगामा हुआ। घायल व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे जाम लगा था। इसी दौरान भरवारी निवासी कपड़ा व्यापारी विकास केसरवानी अपनी कार से वहां पहुंच गए। उनके साथ परिवार भी था। जाम लगा होने की वजह से वाहन फंस गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी बीच वर्ग विशेष के युवकों ने विकास केसरवानी से बहस शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने फोन करके अपने अन्य साथियों को बुला लिया। युवकों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते युवकों ने विकास को कार से बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विकास की कार का शीशा भी तोड़ दिया गया। मारपीट में विकास को चोटें आई हैं। इसको लेकर हंगामा हुआ। व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की। विकास की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भरवारी चौकी प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि व्यापारी ने मामले की तहरीर दी है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।