युवक की पिटाई के मामले में केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - मंझनपुर के अंधावां गांव में राकेश कुमार ने बच्चों के विवाद को लेकर पट्टीदारों पर हमला करने का आरोप लगाया। 24 मई को उसके भाई रमेश को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने 26 मई को फिर से अभद्रता की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

युवक की पिटाई के मामले में केस दर्ज

मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावां गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि 24 मई को बच्चों के विवाद को लेकर पट्टीदारों से कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर शाम के वक्त उन लोगों ने भाई रमेश के ऊपर हमला बोल दिया। इससे उसको गंभीर चोटें आईं।आरोप है कि आरोपियों ने 26 मई की सुबह फिर से अभद्रता की। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार, उसके भई सियाराम व भतीजे संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।