घर में घुसकर दंपती व बेटे पर हमला, तीन घायल

Mar 05, 2026 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - पिपरी थाने के रसूलपुर ब्यूर गांव में होली के दिन दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। हमले में दंपती और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर दंपती व बेटे पर हमला, तीन घायल

पिपरी थाने के रसूलपुर ब्यूर गांव में होली के दिन पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक घर में घुसकर दंपती और उनके बेटे पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। लोधउर चौकी के रसूलपुर ब्यूर गांव निवासी सूरजभान पुत्र हीरालाल के घर बुधवार को गांव के ही दबंग भाई अपने कई साथियों के साथ पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से लैस थे।

घर के बाहर गाली-गलौज करने के बाद आरोपियों ने सूरजभान पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उनकी पत्नी और बेटा राहुल बीच बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में सूरजभान, उनकी पत्नी और बेटा राहुल घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीड़ित परिवार पर इससे पहले भी दो बार हमला हो चुका है। बावजूद इसके आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ विकास सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।