दावत से लौट रहे चाचा-भतीजों को पीटा, केस
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News - 11 मई की रात, पंचूलाल अपने भतीजों के साथ दावत में शामिल होने गया था। लौटते समय पिपरी में सागर भारतीया और उसके साथियों ने उन पर हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की और घायलों का मेडिकल कराया।

मंझनपुर, संवाददाता। प्रयागराज के लालापुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी पंचूलाल ने बताया कि 11 मई की रात वह अपने भतीजे बड़कू और रोहित के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां दावत में शामिल होने पिपरी के पठन पुरवा गांव आया था। लौटते वक्त पिपरी इलाके में ही औंधन पानी टंकी के पास सेउढ़ा निवासी सागर भारतीया ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर रोक लिया।इसके बाद गाली-गलौच करते हुए पिटाई कर दी। इससे पीड़ित व उसके भतीजों को चोटें आईं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है।
ये भी पढ़ें:युवक की पिटाई के मामले में केस दर्ज
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


