Kausambi News: दुकान में बैठे मां-बेटे को पीटा, केस दर्ज

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दौलतपुर कसार गांव में चंद्रवती ने बताया कि दुकान पर बैठे समय पड़ोसी दानू ने सिलेंडर मांगने पर गाली-गलौज किया। विरोध करने पर दानू ने अपने पिता को बुलाया और दोनों ने मिलकर चंद्रवती और उसके पुत्र की पिटाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।

Kausambi News: दुकान में बैठे मां-बेटे को पीटा, केस दर्ज

Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दौलतपुर कसार गांव की चंद्रवती पत्नी वासुदेव ने बताया कि उसने घर पर ही दुकान खोल रखी थी। गुरुवार की शाम दुकान पर बैठी थी। तभी पड़ोस का रहने वाला दानू दुकान पर आया। दिया गया सिलेंडर मांगने की बात को लेकर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने पिता अनीस को भी बुला लिया। इसके बाद पिता-पुत्र ने मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: दुकान में बैठे मां-बेटे को पीटा, केस दर्ज