पुरानी रंजिश में किशोर समेत दो को पीटा, केस

Apr 06, 2026 04:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा गांव में तेरसिया देवी के 11 वर्षीय बेटे पर पड़ोसी भाइयों ने हमला किया। पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज के बाद बेटे की पिटाई हुई। बीच-बचाव करने पर एक अन्य पड़ोसी को भी पीटा गया। ग्रामीणों ने दोनों की जान बचाई, और पुलिस ने शिकायत दर्ज की।

पुरानी रंजिश में किशोर समेत दो को पीटा, केस

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा गांव की तेरसिया देवी पत्नी राम सिंह पासी ने बताया कि रविवार को उसका 11 वर्षीय बेटा ननभैया खेत में पानी लगाए हुए था। तभी पड़ोसी गांव नगरेहा खुर्द निवासी सगे भाई नीरज, दीपक व सूरज वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीड़िता के पुत्र की पिटाई शुरु कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी धर्मवीर को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी हरीश तिवारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।