Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsViolence Erupts Over Land Dispute Neighbors Assault Victim After Complaint

अवैध कब्जे की शिकायत पर युवक को पीटा
संक्षेप:
Kausambi News - मंझनपुर में हर्षित मिश्रा ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी, जिससे उसके पड़ोसी गब्बर सिंह और दिलीप सिंह नाराज हो गए। 12 अगस्त को, आरोपियों ने हर्षित की पिटाई की और दोबारा शिकायत करने पर जान...
Aug 14, 2025 04:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के खेरवा मजरा बरौला निवासी हर्षित मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों उसने सरकारी नवीन परती की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। इसी बात को लेकर पड़ोसी सगे भाई गब्बर सिंह व दिलीप सिंह खफा हो गए। पीड़ित के मुताबिक 12 अगस्त को मंझनपुर से घर लौटते वक्त रास्ते में गभीयापर के समीप रोककर आरोपियों ने उसकी पिटाई की। दोबारा शिकायत करने पर मार डालने की धमकी दी। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




