बच्चों के विवाद में महिला को पीटा
Mar 01, 2026 10:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News - सरायअकिल थाना क्षेत्र के खोंपा गांव में शाहीन बेगम के साथ उनके पड़ोसी ने विवाद के चलते मारपीट की। शनिवार को खेत में काम कर रही शाहीन की नातिन का पड़ोसी के बच्चों से विवाद हुआ था। घर लौटने पर पड़ोसी ने गाली-गलौज की और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर शाहीन की पिटाई की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरायअकिल थाना क्षेत्र के खोंपा गांव की शाहीन बेगम पत्नी अशफाक अहमद ने बताया कि शनिवार शाम वह अपने खेत में काम कर रही थी। साथ में नातिन भी थी। नातिन का खेल-खेल में पड़ोसी के बच्चों से विवाद हो गया। पीड़िता के मुताबिक घर पहुंचने पर इसी बात को लेकर पड़ोसी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर परिजनों के साथ मिलकर पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंची बहन हसीना के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



