कड़ा धाम में मारपीट करने वालों पर केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - शीतला माता मंदिर कड़ा धाम में शीतला अष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं और दुकानदार के बीच विवाद के चलते मारपीट हुई। दुकानदार पिता-पुत्र ने श्रद्धालुओं को पीटा, जिसका वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।

कड़ा धाम में मारपीट करने वालों पर केस दर्ज

शीतला माता मंदिर कड़ा धाम में शीतला अष्टमी पर्व पर शुक्रवार को भारी भीड़ जुटी थी। दोपहर को मामूली बात को लेकर श्रद्धालुओं से दुकानदार की कहासुनी हो गई। दुकानदार पिता-पुत्र ने श्रद्धालुओं को जमकर पीटा। इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने संज्ञान में लेकर केस दर्ज कर लिया। मंझनपुर के बबुरा गांव के मंजीश कुमार, अजय व खन्ना शुक्रवार को शीतला माता मंदिर कड़ा धाम में दर्शन के लिए गए थे। वह गंगा स्नान करने के बाद मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान सूर्या उर्फ गोलू पुत्र शंकरलाल पंडा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। सूर्या पंडा ने अपने पिता शंकरलाल के साथ मिलकर तीनों को पीटना शुरू कर दिया।

हलका दरोगा रवि मौर्य हमराहियों के साथ भ्रमण पर थे। उन्होंने देखा कि सूर्या व उसके पिता तीनों को पीट रहे हैं। इस मारपीट का वीडियो वायरल हो गया तो अधिकारियों ने संज्ञान में लिया। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता। प्रकरण में कोई भी पक्ष पुलिस को तहरीर नहीं दे रहा था। मामले में एसआई रवि मौर्य ने सूर्या उर्फ गोलू व उसके पिता शंकरलाल निवासी शीतलाधाम और बबुरा के मंजीस, अजय और खन्ना के खिलाफ कड़ा धाम कोतवाली में केस दर्ज करा दिया है। मारपीट का आरोप सूर्या व उसके पिता पर ही लगा है। पुलिस ने अब मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।